सीबीएसई- 10वीं में त्विशा मुखर्जी और 12वीं में सागरिका और शिवेन कोल्हान टॉपर

सीबीएसई के परिणाम
जमशेदपुर, 12 मई (रिपोर्टर) : सीबीएसई 12वीं और दसवीं के नतीजे में जमशेदपुर का दबदबा रहा। दोनों कक्षाओं में कोल्हान टापर जमशेदपुर के स्कूलों ने दिए है। बारहवीं में विद्या भारती चिन्मया टेल्को की छात्रा सागरिका आचार्य व डीएवी बिष्टुपुर शिवेन शर्मा साइंस में संयुक्त रूप से टापर बने हैं। उन्हें 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। वहीं आट्र्स की बात करें तो डीएवी बिष्टुपुर की छात्रा शिवांगी कोल्हान टापर बनी है। उसे भी 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। वहीं इस बार कामर्स का टापर सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर से निकला है। स्कूल की श्री कुमारी को 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। दसवीं में डीएवी बिष्टुपुर की त्विशा मुखर्जी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोल्हान टापर बनी है।

10वीं के कोल्हान टापर
1. त्विशा मुखर्जी – 99.00 -डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर
2. आर्यन मिश्रा- 98.6- डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर
2. ध्रुव प्रकाश-98.6-डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर
3. ऋषभ कुमार-98.00-डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर
4 स्वास्ति पांडेय (97.2 प्रतिशत) टाटानगर केंद्रीय विद्यालय
5. धैर्य कुमार-96.8-जुस्को स्कूल साउथ पार्क
6. सुष्मिता दाश-96.8-जुस्को स्कूल साउथ पार्क
7. आयुष रंजन-96.8- एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस

Share this News...