कैट में टाटा स्टील का आदित्य बना सिटी टापर

मिला 99.97 परसेंटाइल
जमशेदपुर 2 जनवरी
जमशेदपुर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एडमिशन के लिए हुई कैट परीक्षा 2020 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया है। इसमें टाटा स्टील में कार्यरत आदित्य कुमार सिन्हा सिटी टापर बने हैं। उसे सर्वाधिक
99.97 परसेंटाइल हासिल हुआ है। एनआइटी जमशेदपुर के पूर्व छात्र पी. साई सिद्धार्थ को 99.82 परसेंटाइल प्राप्त कर शहर में दूसरा तथा टाटा मोटर्स की सीनियर मैनेजर नैंसी जैन ने 99.72 परसेंटाइल प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस बार
परीक्षा के सफल आयोजन की जिम्मेदारी आइआइएम इंदौर को दी गयी थी। शुक्रवार को इसका फाइनल आंसर की जारी किया गया था। शनिवार शाम की शाम को कैट की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। कैट में सफल छात्रों का नामांकन देश के
नामी गिरामी सरकारी संस्थानों तथा निजी बिजनेस स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट व फेलो प्रोग्राम के लिए एडमिशन होगा।
शहर के टॉप फाइव विद्यार्थी छात्र का नाम – परसेंटाइल 1. आदित्य कुमार सिन्हा- 99.97
2. पी साई सिद्धार्थ- 99.82
3. नैंसी जैन – 99.72
4. शुभम चटर्जी- 99.54
5. अनिमेष तिवारी – 99.48

Share this News...