किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत,किसानों के मुद्दे पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी की अध्यक्षता आज प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के आगमन पर पारडीह काली मंदिर में स्वागत किया गया ।। साथ ही सभी नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों एवम प्रदेश के किसान मोर्चा पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई ।।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष पवन साहू , प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी ,किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष दीपू सिंह , भाजपा के जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष गूँजन यादव , जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह जी , एवम भाजपा किसान मोर्चा के सभी मण्डल के मण्डल अद्यक्षगण एवम समस्त पदाधिकारीगण को अंगवस्त्र एवम तुलसी का पौधा देकर अभिवादन किया गया ।गूँजन यादव ने किसान मोर्चा और किसान के प्रति सम्मान व्यक्त किया कहा किसान अन्नदाता है , किसान के साथ अन्याय बर्दास्त नही की जाएगी , सभी कार्यकर्ता किसान भाइयों को सम्मान मिलना चाहिए ।
साथ ही प्रदेश अध्य्क्ष पवन साहू ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया तथा विगत दिनों दस सूत्री के मांगो पर भी चर्चा किया कहा दस सूत्री मांग सरकार जल्द से जल्द पूर्ण करे अन्यथा आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा ।।

Share this News...