बीजेपी ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विद्युत महतो, अर्जुन मुंडा, गीता कोड़ा को टिकट

बीजेपी ने झारखंड 11 सीटों पर उम्मीदवार का किया एलान, इन्हें दिया टिकट
ये लड़ेंगे चुनाव

राजमहल से ताला मरांडी

दुमका से सुनील सोरेन

गोड्डा से निशिकांत दुबे

कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी

रांची से संजय सेठ

जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो

सिंहभूम से गीता कोड़ा

हजारीबाग से मनीष जायसवाल

पलामू से वीडी राम

खूंटी से अर्जुन मुंडा

लोहरदगा से समीर उरांव
तीन सीटों की नहीं हुई घोषणा

शनिवार को जारी हुई भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट में लोकसभा की तीन सीटों की घोषणा नहीं हुई है. इन तीन सीटों में धनबाद, चतरा और गिरिडीह सीटें शामिल हैं. भाजपा और आजसू के बीच तासमेल पर बातचीत जारी है. इस वजह से इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गयी है.
कुल 14 सीटें हैं
राजमहल से जेएमएम के हेमलाल मुर्मू, दुमका से बीजेपी के सुनील सोरेन, गोड्डा से बीजेपी के निशिकांत दुबे, चतरा से बीजेपी के सुनील कुमार सिंह, कोडरमा से बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी यादव, गिरिडीह से आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी, धनबाद से बीजेपी पशुपति नाथ सिंह, रांची से बीजेपी के संजय सेठ, जमशेदपुर से बीजेपी के विद्युत बरन महतो, सिंहभूम से कांग्रेस के गीता कोड़ा, खुंटी से बीजेपी के अुर्जन, लोहरदगा से बीजेपी के सुदर्शन भगत, पलामू से बीजेपी के विष्णु दयाल राम और हजारीबाग से बीजेपी के जयंत सिन्हा सांसद हैं.
कौन हैं अर्जुन मुंडा?
2019 में अर्जुन मुंडा ने खूंटी सीट से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात दी थी. मुंडा ने कालीचरण को 1,445 वोटों से हराया था. अर्जुन मुंडा झारखंड के सीएम रहे हैं और फिलहाल केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, कृषि एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं. इससे पहले 2009 में अर्जुन मुंडा को जमशेदपुर सीट से उतारा गया था. अर्जुन मुंडा को कई भाषाओं का जानकार माना जाता है और साथ ही उनकी खेल में विशेषकर गोल्फ में काफी रुचि है.
कौन हैं निशिकांत दुबे?
निशिकांत दुबे गोड्डा से तीन बार के सांसद हैं. वह 2009 से लगातार इस सीट से चुनकर आ रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव को 1.84 लाख वोटों से हराया था. निशिकांत दुबे पिछले दिनों महुआ मोइत्रा के केस में चर्चा में रहे थे. निशिकांत दुबे ने पैसा लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा की शिकायत की थी. महुआ को संसद से निष्कासित कर दिया था.
बीजेपी की पहली लिस्ट की बड़ी बातें
बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में एससी से 27, एसटी से 18 और ओबीसी से 57 उम्मीदवार हैं। इसमें यूपी से 51, बंगाल से 20, एमपी से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12 तेलंगाना से 9, असम से 11 झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। दिल्ली से 5 सीट, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान और निकोबार 1, दमन दीव 1 सीट पर नाम का ऐलान किया गया है। केरल में शशि थरूर के सामने राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया गया है।

PRESS RELEASE--1st list of BJP candidate GE to the for Lok Sabha Election 2024 on 02.03.2024 वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया गया है। वहीं दक्षिणी दिल्ली में रामवीर सिंह बिधूड़ी पर बीजेपी ने भरोसा जताया है। नई दिल्ली से बीजेपी ने बांसुरी तो चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया है। वहीं नॉर्थ दिल्ली से मनोज तिवारी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि मनोज तिवारी को छोड़कर बीजेपी ने दिल्ली की सारी सीटों के लिए नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।
पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत
चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
उत्तरी पूर्वी से मनोज तिवारी
दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी
बीजेपी की पहली लिस्ट में किस-किस को मिला टिकट
गांधीनगर – अमित शाह
चांदनी चौक (दिल्ली) – प्रवीण खंडेवाल
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली – मनोज तिवारी
नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज
दक्षिणी दिल्ली – रामवीर सिंह
वेस्ट दिल्ली – कमलजीत सहरावत
गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया
विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
भोपाल – आलोक शर्मा
खजुरोह – बीडी शर्मा
मंडला – फग्गन सिंह
बीकानेर – अर्जुन मेघवाल
अलवर – भूपेंद्र यादव
सीपी जोशी- चित्तौड़गढ़
कोटा- ओम बिरला
झालावाड़- दुष्यंत सिंह
जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
लखनऊ – राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति इरानी
महाराजगंज- पंकज चौधरी
डुमरियागंज- जगदंबिका पाल
चंदौली- महेंद्रनाथ पाण्डेय
जौनपुर- कृपाशंकर सिंह
सलेमपुर- रविंद्र कुशवाहा
आजमगढ़- निरहुआ
बासगांव- कमलेश पासवान
कुशीनगर- विजय दुबे
गोरखपुर- रविकिशन
संतकबीरनगर- प्रवीण निषाद
बस्ती- हरीश द्विवेदी
गोंडा- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
श्रावस्ती- साकेत मिश्रा
आंबडेकर नगर- रितेश पाण्डेय
फैजाबाद- लल्लू सिंह
फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
बांदा- आरके सिंह पटेल
हमीरपुरपुर- कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
झांसी- अनुराग शर्मा
जालौन- भानुप्रताप वर्मा
कन्नौज- सुब्रत पाठक
त्रिपुरा वेस्ट – विप्लव
उधमपुर – जितेंद्र सिंह
जम्मू – जुगल किशोर शर्मा
अंडमान – विष्णु पडारे
अरुणाचल वेस्ट – किरण रिजिजू
अरुणाचल ईस्ट- तापिर गाव
सिलचर – परिमल
मंगलदोई – दिलीप सेकिया
सरगुजा – चिंतामणि महाराज
तिरुवनंतपुरम – राजीव चंद्रशेखर

29 फरवरी को हुई BJP चुनाव समिति की बैठक
29 फरवरी को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। ये बैठक रात करीब 11 बजे शुरू हुई जो सुबह 4 बजे तक चली थी। माना जा रहा कि इसी में उम्मीदवारों के नाम पर सहमित बन गई थी। ये बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामिल थे। इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे।

Share this News...