विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है ग्रामीणों तक लाभ पहुंचाना- अश्विनी चौबे

****-*——————
दुमका , विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत आज शनिवार को गोपीकांदर प्रखंड के सुरजुडीह एवं काठीकुंड प्रखंड के कदमा पंचायत में मुख्य अतिथि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 नवंबर 2023 को बिरसा मुण्डा की जयंती पर देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रांची के खूंटी से किया गया है। बिरसा मुण्डा आजादी के नायक थे। देश की आजादी में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि बिना किसी जन भागीदारी के हम किसी भी लोककल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं कर सकते हैं। ऐसे में माननीय प्रधानमंत्री का संकल्प है कि जब हम अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएंगे, तब हमारा देश एक विकसित भारत के रूप में खड़ा होगा।उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ को रवाना किया था। इस संकल्प यात्रा का मकसद है कि 25 जनवरी 2024 तक देश के 2 लाख 70 हजार पंचायतों को केंद्र सरकरा की प्रमुख योजनाओं का लाभ मिले। यह विकसित भारत यात्रा जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर शुरू हुई है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुण्डा की स्वाधीनता को स्मरण कर आजादी के आन्दोलन में जनजातीय समाज के संघर्ष को याद किया गया है। उन्होंने कहा कि ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ। यह जानकारी उनके जुबानी से ही सुनी जाए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प लिया है कि भारत को विकासशील नहीं, बल्कि भारत को विकसित देश बनाकर एक विकसित राष्ट्र के रूप में बनाना हैं।कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए सुयोग्य लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने उपस्थित जन समूहों को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना,एनआरएलएम समूह की महिलाओं चेक, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज के तहत चेक,बिरसा सिंचाई कूप योजना, बिरसा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, एलपीजी गैस कनेक्शन, निशुल्क खाद्य सामग्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मनरेगा जाॅबकार्ड का वितरण व वृद्धापेंशन प्रमाण-पत्र का वितरण किया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान लाभूकों से सीधा संवाद स्थापित कर सफलता की  की कहानी को उनके वाणी के माध्यम से लोगों के बीच सुनाया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपीकांदर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this News...