चंपई सोरेन का अर्जुन मुंडा ने भाजपा में किया स्वागत , बोले सत्ता लोलुपता के लिये एक आदिवासी सीएम को हटाया गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है। एक वयान में भाजपा नेता श्री मुंडा ने कहा कि आदिवासियों के बीच में सिर्फ वोट की राजनीति करना स्वीकार्य नहीं है।सत्ता लोलुपता के लिए एक आदिवासी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया गया है।नीति और सिद्धांत के साथ पूरे देश में आदिवासियों को संगठित करने की दृष्टि से एक बड़े कदम के तहत चंपई सोरेन जी का भाजपा में आना एक शुभ संकेत है।

Share this News...