Adityapur: सड़क हादसे में आरएसएस लीडर के बेटे की मौत रक्षाबंधन में घर आया था युवक, मृतक समेत चार युवक कार में सवार होकर निकले थे हाईवे

आदित्यपुर के आरआइटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्ग संख्या 10 निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता विनोद तिवारी के पुत्र आयुष्या उर्फ नंदजी तिवारी की सड़क हादसे में मंगलवार की शाम मौत हो गयी।

मृतक मंगलवार की शाम स्वीफ्ट कार से चार दोस्तो के साथ निकला था। इसी क्रम में शाम 6:30 बजे के आसपास बालीगुमा एमजीएम थाना के पास ट्रक के पीछे से कार टकरा गयी। जिसमें मौके पर आयुष्या तिवारी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक अपने किसी दोस्त से मिलने गया था, वहीं से फिर चारो वापस लौट रहा था। इसी क्रम में बालीगुमा के पास अचानक एक ट्रक बैक गेयर कर पीछे मुड़ रहा था। आयुष्या का कार की रफ्तार संभल नहीं पायी और पीछे से जोरदार टक्कर हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची एमजीएम पुलिस तुरंत घायलों को एमजीएम ले गया। जहां आयुष्या को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका फुफेरा भाई मोहित गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के चाचा भाजपा जिला मंत्री मनोज तिवारी, भाजपा आरआइटी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह आदि भिलाईपहाड़ी पहुंचे। वहां से पुलिस की मदद से कार का थाना लाया गया। जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

रक्षाबंधन में घर आया था आयुष्या

मृतक एनआइटी भोपाल से एमटेक कर रहा था। रक्षाबंधन में वह अपने घर आया था। मृतक दो भाई तथा एक बहन है। जिसमें आयुष्या सबसे बड़ा था। इधर घटना के बाद पुरा घर का माहौल गमगीन है। मृतक की मां और आरएसएस नेता विनोद तिवारी, मनोज तिवारी आदि का रो रोकर बुरा हाल है। इधर सूचना पाकर घर के बाहर भाजपा कार्यकर्त्ता और संघ के लोगो का जमावड़ा है, मृतक के परिजनों को लोग ढांढ़स बढ़ा रहे है।

आदित्यपुर में लगातार हो रही इस तरह की घटना

एक जनवरी को इसी तरह कार सवार बाबा आश्रम के युवकों की मौत हुई थी। इसके बाद होली के समय मार्ग संख्या 16 और बाबा आश्रम के चार युवकों की मौत हुई थी। इस बार दस नम्बर निवासी विनोद तिवारी के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गयी है।

Share this News...