गिरिडीह: कोडरमा के पूर्व कांग्रेसी सांसद तिलकधारी सिंह का आज दोपहर इलाज के दौरान निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम के आई सी यू वार्ड में भर्ती किया गया था। 87 वर्षीय पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह ने अपनी जिंदगी शिक्षक की नौकरी से शुरू की ।बाद में राजनीति में मुखिया से लेकर सांसद तक का सफर तय किया।वे राजधनवार से वर्ष 80 में बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने ।वर्ष 19 84 और 1999 में कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में प्रतिनिधित्व किया ।उनके निधन की खबर पाकर सभी दलों के नेता और जनता अस्पताल जाकर शोक व्यक्त कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झामुमो के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो कमलेश , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और झामुमो के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था। उन्हें गंभीर मधुमेह बीमारी के कारण किडनी काम करना बंद कर दिया था। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें गिरिडीह की राजनीति का भीष्म पितामह बताया हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया है।