जैंतगढ़:- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गीतिलिपि गांव से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। पुआल में आग लगने की वजह से उसमें खेल रहे 4 बच्चे जिंदा जल गए। हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृत बच्चों के शव को निकाल लिया गया है।। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कैसे पता चला:- पानी लेने आई थी सुनकर बिरंग गगराई ने देखकर बच्चों को बाहर निकला तब तक चार बच्चे जलकर मर चुके थे । मृत बच्चों का नाम:- प्रिंस चतर 5 साल, साहिल सिंकू,5 साल , भूमिका सुंडी, 5 रोहित सुंडी 2 साल आदि।
घटना स्थल में एसडीओ महेन्द्र छोटन उरांव सीओ मनोज कुमार मिश्रा वीडियो सत्यम कुमार, डीएसपी राफेल मुर्मू,थाना प्रभारी संजय सिंह , दमकल कर्मी , तथा स्वास्थ्य कर्मी दल बल उपस्थित हुए।