आ गई बीजेपी की लिस्ट, पूर्वी से रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास, जाने किसे मिला टिकट

भाजपा : पूर्व मुख्यमंत्री और उनका बेटा, दो पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नियां, एक पूर्व मुख्यमंत्री की बहू,एक विधायक पत्नी, एक सांसद भ्राता ( ढुल्लु महतो के भाई )

जमशेदपुर, 19 अक्टूबर (रिपोर्टर) : भारतीय जनता पार्टी ने अंतत: शनिवार को देर शाम झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये 66 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी. इसमें गत चुनाव की तरह इस वर्ष भी चर्चा में रही सीट जमशेदपुर पूर्वी पर पार्टी ने राज्य के पूर्व सीएम तथा वर्तमान में ओडि़सा के राज्यपाल रघुवर दास की पुत्रवधु पूर्णिमा दास साहू पर भरोसा जताया है. माना जा रहा है कि इस सीट पर सबकी निगाहें थी और पिछले कई दिनों से इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था. वहीं पार्टी ने अभी हाल में पार्टी में शामिल हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को सरायकेला सीट तथा उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से प्रत्याशी घोषित की. चंपाई सोरेन इस सीट से गत कई वर्षों से जीत दर्ज करते आ रहे हैं. इसी तरह भाजपा ने पोटका सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी को पोटका सीट से उतारा है.
कोल्हान के अन्य सीटों में बहरागोड़ा से डा. दिनेशानंद गोस्वामी के अलावा चाईबासा-गीता बलमुचू, मझगांव-बडक़ुंवर गागराई, जगन्नाथपुर-गीता कोड़ा, चक्रधरपुर-शशिभूषण सामड, खरसावां-सोनाराम बोदरा को पार्टी ने टिकट दिया है.
बीजेपी प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

1. धनवार से बाबूलाल मरांडी
2. राजमहल से अनंत ओझा
3. बोरियो से लोबिन हेम्ब्रेम
4. लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू
5.महेश्वर से नवीनत हेम्ब्रेम
6. शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन
7.नाला से माधव चंद्र महतो
8.जामताड़ा से सीता सोरेन
9. दुमका से सुनील सोरेन
10. जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर
11. मधुपुर से गंगा नारायण सिंह
13. सारठ से रणधीर कुमार सिंह
14. देवघर से नारायण दास
15. पोडैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह
16. गोड्डा से अमित कुमार मंडल
17. महगामा से अशोक कुमार भगत
18. कोडरमा से नीरा यादव
19. बरकट्ठा से अमित कुमार यादव
20, बरही से मनोज यादव
21. बरकागांव से रोशन लाल चौधरी
22. हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद
23, सिमरिया से उज्ज्वल दास
24 बगोदर से नागेंद्र महतो
25 जमुआ से मंजू देवी
26 गांडे से मुनिया देवी
27 गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी
28 बरमो से रवींद्र पांडे
29. बोकारो से बिरंची नारायण
30. चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी
31. सिंदरी से तारा देवी
32 निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता
33. धनबाद से राज सिन्हा
34 झरिया से रागिनी सिंह
35. बाघमारा से शत्रुघ्न महतो
36. बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी
37. घाटशिला से बाबूलाल सोरेन
38. पोटका से मारा मुंडा
39. जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू
40. सरायकेला से चंपाई सोरेन
41. चाईबासा से गीता बलमुचू
42. मझगांव से बड़कुंवर गगराई
43. जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा
44. चक्रधरपुर से शशिभूषण समद
45. खरसावां से सोनाराम बोदरा
46. तोरपा से कोचे मुंडा
47. खुंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा
48. खिजरी से राम कुमार पाहन
49. रांची से सी पी सिंह
50. हटिया से नवीन जायसवाल
51 कांके से जीतू चरण राम
52. मंदार से सन्नी टोप्पो
53. सिसाई से अरुण उरांव
54. गुमला से सुदर्शन भगत
55 बिशुनपुर से समीर उरांव
इसके पूर्व पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Share this News...