झारखंड में विधानसभा चुनाव का क्या है शेड्यूल, कहां पड़ेंगे कब वोट जानें सब कुछ

झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सभी 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.
कोल्हान की सभी14 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे इनमें पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां जिले शामिल है।

झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा. दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. पहले चरण में 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी.
झारखंड की छठी विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होने हैं. इसके तहत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे. वहीं पलामू और कोल्हान की विधानसभा सीटों पर केवल पहले चरण में यानी 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. संतालपरगना की सभी विधानसभा सीटों के लिए केवल दूसरे चरण में यानी 20 नवंबर को ही वोट डाले जाएंगे.

दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलों में दो चरणों में होंगे मतदान, बाकी में एक चरण में 10

क्या है चुनाव का पूरा शेड्यूल?
पहला चरण (मतदान- 13 नवंबर)

तमाड़

तोरपा

खूंटी

रांची

हटिया

कांके

मांडर

सिसई

गुमला

बिशुनपुर

सिमेडगा

कोलेबिरा

लोहरदगा

दूसरा चरण (मतदान- 20 नवंबर)

सिल्ली

खिजरी
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

पहला चरण (मतदान- 13 नवंबर)

कोडरमा

बरकट्ठा

बरही

बड़कागांव

हजारीबाग

सिमरिया

चतरा

दूसरा चरण (मतदान- 20 नवंबर)

रामगढ़

मांडू

धनवार

बगोदर

जमुआ

गांडेय

गिरिडीह

डुमरी

गोमिया

बेरमो

बोकारो

चंदनकियारी

सिंदरी

निरसा

धनबाद

झरिया

टुंडी

बाघमारा
: पलामू प्रमंडल

पहला चरण (मतदान- 13 नवंबर)

मनिका

लातेहार

पांकी

डालटनगंज

बिश्रामपुर

छतरपुर

हुसैनाबाद

गढ़वा

भवनाथपुर
कोल्हान प्रमंडल

पहला चरण (मतदान- 13 नवंबर)

बहरागोड़ा

घाटशिला

पोटका

जुगसलाई

जमशेदपुर पूर्वी

जमशेदपुर पश्चिमी

ईचागढ़

सरायकेला

चाईबासा

मझगांव

जगन्नाथपुर

मनोहरपुर

चक्रधरपुर

खरसावां
: संताल परगना प्रमंडल

दूसरा चरण (20 नवंबर)

राजमहल

बोरियो

बरहेट

लिट्टीपाड़ा

पाकुड़

महेशपुर

शिकारीपाड़ा

नाला

जामताड़ा

दुमका

जामा

जरमुंडी

मधुपुर

देवघर

सारठ

पोरेयाहाट

गोड्डा

महागामा

13 नवंबर की वोटिंग के लिए 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर होगी. वहीं 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं.

20 नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है. नामांकन वापस लिए जाने की आखिरी तारीख एक नवंबर है.

झारखंड में कितने वोटर्स हैं?

झारखंड में 24 जिले हैं और 81 सीटें हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि यहां 2.6 करोड़ मतदाता हैं. 11.84 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं. 66.84 लाख युवा वोटर्स हैं. 1.29 करोड़ महिला वोटर्स हैं. 1.31 करोड़ पुरुष वोटर्स हैं. 66.84 लाख युवा वोटर्स हैं. झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे.

चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है. साल 2019 में झारखंड में विधानसभा के चुनाव 5 चरणों में कराए गए थे.

निर्वाचन आयोग की टीम ने कुछ समय पहले ही झारखंड का दौरा कर चुनाव से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया था. इस दौरान आयोग ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा समेत वोटर्स के लिए अन्य जरुरी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश जारी किए थे.

Share this News...