झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग .परिणाम 23 को


चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र के चावन की घोषणा कर दी है झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होंगे महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे दोनों राज्यों में 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी।
कोल्हान के सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के सभी 14 विधानसभा सीटों पर इस दिन वोट पड़ेंगे।
दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलों में दो चरणों में होंगे मतदान, बाकी में एक चरण में 10

क्या है चुनाव का पूरा शेड्यूल?
पहला चरण (मतदान- 13 नवंबर)

तमाड़

तोरपा

खूंटी

रांची

हटिया

कांके

मांडर

सिसई

गुमला

बिशुनपुर

सिमेडगा

कोलेबिरा

लोहरदगा

दूसरा चरण (मतदान- 20 नवंबर)

सिल्ली

खिजरी
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

पहला चरण (मतदान- 13 नवंबर)

कोडरमा

बरकट्ठा

बरही

बड़कागांव

हजारीबाग

सिमरिया

चतरा

दूसरा चरण (मतदान- 20 नवंबर)

रामगढ़

मांडू

धनवार

बगोदर

जमुआ

गांडेय

गिरिडीह

डुमरी

गोमिया

बेरमो

बोकारो

चंदनकियारी

सिंदरी

निरसा

धनबाद

झरिया

टुंडी

बाघमारा
: पलामू प्रमंडल

पहला चरण (मतदान- 13 नवंबर)

मनिका

लातेहार

पांकी

डालटनगंज

बिश्रामपुर

छतरपुर

हुसैनाबाद

गढ़वा

भवनाथपुर
कोल्हान प्रमंडल

पहला चरण (मतदान- 13 नवंबर)

बहरागोड़ा

घाटशिला

पोटका

जुगसलाई

जमशेदपुर पूर्वी

जमशेदपुर पश्चिमी

ईचागढ़

सरायकेला

चाईबासा

मझगांव

जगन्नाथपुर

मनोहरपुर

चक्रधरपुर

खरसावां
: संताल परगना प्रमंडल

दूसरा चरण (20 नवंबर)

राजमहल

बोरियो

बरहेट

लिट्टीपाड़ा

पाकुड़

महेशपुर

शिकारीपाड़ा

नाला

जामताड़ा

दुमका

जामा

जरमुंडी

मधुपुर

देवघर

सारठ

पोरेयाहाट

गोड्डा

महागामा
झारखंड में 11.84 लाख नए मतदाता….

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार झारखंड में इस बार पहली बार नए मतदाता के रूप में 11.84 लाख मतदान करेंगे. राज्य में मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है. इसमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरूष मतदाताओं की संख्या है. झारखंड में कुल 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे झारखंड में 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होनी है. इसमें से 44 सीटें जनरल कैटेगरी की हैं. एससी की 9 और एसटी कैटेगरी की 28 सीटें आरक्षित हैं।

सरकार बनाने के लिए 42 सीटों की जरूरत…..

झारखंड की बात करें तो विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 42 सीटों की जरूरत पड़ेगी. ठीक इसी तरह से महाराष्ट्र की बात करें तो वहां पर 288 विधानसभा सीटें हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत पड़ेगी।

Share this News...