शशि भूषण दूबे कंचनीय भारतीय राष्ट्रीय संयुक्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये

मिर्जापुर 1 अक्टूबर। भारतीय राष्ट्रीय संयुक्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दूबे द्वारा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता सेनानी आश्रित पं शशि भूषण दूबे कंचनीय (पोलिटिकल एडीटर) को इस संयुक्त ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री दूबे वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रवंधक महासभा रजि विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रवंधक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री एवं सांसद राज्यसभा डा अशोक वाजपेई (हरदोई) है।
नव नियुक्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दूबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए यह महासभा हमेशा कटिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का पहला प्रदेश है जहां विप्र विकास परिषद की स्थापना पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करके ब्राह्मणों के सम्मान एवं सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उसी तर्ज पर हम लोग उत्तर प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर भी विप्र विकास परिषद के स्थापना के लिए मांग किया जाएगा।
उक्त मनोनयन पर उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के सुपुत्र एवं प्रयाग के वरिष्ठ समाजसेवी शेखर बहुगुणा उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी, वाराणसी के पूर्व सांसद डा राजेश मिश्रा, मिर्जापुर जिला बार एसोसिएशन डीबीए चेयरमैन संजय कुमार उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन कृपा शंकर मिश्र सीनियर एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन सुरेश कुमार त्रिपाठी, लखनऊ कैन्ट पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल, प्रयागराज के आर्थोपेडिक सर्जन डा के डी त्रिपाठी, वाराणसी के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ पी एस दूबे, पूर्व पीसीएस एवं स्वतंत्रता सेनानी आश्रित जय शंकर मिश्र, (परानीपुर प्रयागराज) लालगंज के पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व पीपीएस अफसर एस एन त्रिपाठी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व उप सभापति बालेन्दु मणि त्रिपाठी,विन्ध्य पंडा समाज अध्यक्ष राजन पाठक, ए एस जुबली इण्टर मीडिएट कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी (वरिष्ठ पत्रकार) आदि ने बधाई दी है।

Share this News...