कैट चुनाव , सुरेश सोन्थालिया राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव एवं जमशेदपुर के किशोर गोलछा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

*

जमशेदपुर 24 अगस्त काॅनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक नागपुर में 21 एवं 22 अगस्त को संपन्न हुई।
मिटिंग में पुरे देश से सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें देश भर के लगभग 8 करोड़ व्यावसायियों की समस्याओं पर चर्चा हुई एवं समाधान पर मंथन किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने भी संबोधन किया । स्मृति ईरानी ने महिला व्यापारी को सशक्त करने की बात कही।
दो दिवसीय बैठक में चुनाव भी संपन्न कराए गए। चुनाव प्रक्रिया में राउरकेला के बृजमोहन अग्रवाल को चैयरमैन, नागपुर के बी.सी. भरतिया को अध्यक्ष एवं चांदनी चौक दिल्ली के सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल को महासचिव चुना गया।
झारखण्ड के व्यापारी नेता तथा सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोन्थालिया की सांघाठनिक क्षमता के लिए उन्हें राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सचिव के रूप में चुना गया साथ ही कोल्हान के संघठन प्रभारी किशोर गोलछा को राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिया गया।
नेता द्वय ने कैट के केंद्रीय नेतृत्व एवं कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी का पूरी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए देश के छोटे बड़े सभी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करेंगे।
नागपुर से वापस लौटने पर जमशेदपुर में विभिन्न व्यवसायियों संघठनों, सी. ए., एडवोकेट एवं विभिन्न संघठनों के पदाधिकारियों ने सुरेश सौंथालिया का भव्य स्वागत किया जिसमें प्रमुख रूप से चैम्बर के पूर्व महासचिव भरत वसानी, पूर्व उपाध्यक्ष महेश सौंथालिया, सीए दिलिप गोलेच्छा, पूर्व सचिव (उधोग) सांवरमल शर्मा, एशिया के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विनोद शर्मा, जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप गोयल , निलेश वोरा जमशेदपुर एडवरटाइजर्स संगठन के उपाध्यक्ष बी एन शर्मा अधिवक्ता राजेश अग्रवाल,अजय चेतानी, पीयूष चौधरी और चेतन अग्रवाल व्यापार मंडल के सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन बिस्तुपुर शाखा के अध्यक्ष सुनील सोन्थालिया महासचिव मनोज अग्रवाल के साथ ही व्यावसायी पवन शर्मा, शांतनु घोष, रामू देबुका, मनोज चेतानी, आनंद चौधरी , राम कुमार सिंह , नवीन श्रीवास्तव , आकाश साह और राजन मल्लिक अरुण सोन्थालिया और अनिल चौधरी किशन संघी आदि सम्मिलित रहे।

Share this News...