मोहन चरण माझी भाजपा के पहले ओडिशा CM होंगे

मोहन माझी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। वे ओडिशा के 16वें मुख्यमंत्री होंगे। मांझी ओडिशा के आदिवासी सीएम होंगे। इसके अलावा, भाजपा सरकार में दो डिप्टी सीएम भी होंगे। कल यानी 12 जून को ओडिशा की नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। गौरतलब है कि भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें मोहन मांझी को अगला ओडिशा सीएम चुना गया। नयी सरकार 12 जून को शपथ लेगी।

Share this News...