चांडिल मुरी रेलखंड में एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर गिरा ओवरहेड तार, दो यात्री घायल

चांडिल-मुरी रेलखंड पर रांची रेल मंडल के सुईसा रेलवे स्टेशन अंतर्गत लेंगडीह रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि नई दिल्ली के आनंद बिहार टर्मिनल से ओड़िशा के पुरी जाने वाली 12815 नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर का ओवरहेड तार गिरने से यह दुर्घटना घटी। ओवरहेड तार के टूटकर गिरकर ट्रेन के गेट के पास बैठे दो यात्रियों से सट गया। ट्रेन की रफ्तार और तार के तेज गति से दोनों पर सटने के बाद एक यात्री रामशंकर के मुंह पर गंभीर चोट लगी। वहीं, दूसरे यात्री राहुल कुमार के सिर पर गहरी चोट लगी हैं। बताया गया कि दोनों यात्री रायबरेली, उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण घटना के एक घंटे के बाद पुलिस वाहन से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बागमुंडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाथरडीह में दोनों घायलों का इलाज करने के बाद दोनों को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है।

उक्त ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि सुईसा रेलवे स्टेशन के बाद ट्रेन में जोरदार आवाज हुआ। आवाज होने के बाद करीब दो किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रुक गया। बताया गया कि ट्रेन के ऊपर रेलवे का ओवरहेड तार टूटकर गिर गया है। इस घटना में ट्रेन में सवार दो यात्री को गंभीर चोट लगा है। एक यात्री का चेहरा और दूसरे यात्री का सिर फट गया है। दोनों यात्रियों का तत्काल इलाज नहीं होने के कारण बहुत अधिक खून बह गया है। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। ट्रेन नई दिल्ली से ओडिशा के पुरी जा रही थी। इस घटना के बाद करीब दो घंटे तक इस रूट पर रेल सेवा बाधित हो गया था। रेलवे के इंजीनियरों ने खराबी को दुरुस्त कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। इस रूट पर आवागमन आधित रहने के कारण बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर और टाटानगर-हटिया मेमू ट्रेन को रूट बदलकर चलाया गया। दो ट्रेनों को चांडिल से पुरुलिया के रास्ते मुरी की ओर रवाना किया गया।

Share this News...