दुमका में शर्मनाक घटना,विदेशी महिला के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुमका , जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमाहाट के कुंजी गांव के जंगल में विश्व भ्रमण के निकली विदेशी महिला जो कि स्पेन की है के साथ गैंगरेप की घटना घटी है। साथ ही महिला के पति के साथ मारपीट भी की गई है। महिला अपने पति के साथ नेपाल जाने के क्रम में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के रास्ते जा रही थी। रात हो जाने के बाद वह कुरमा हाट के कुंजी गांव के समीप जंगल में टैंट लगा कर रात्रि विश्राम के लिए रूकी थी। मामले की पुष्टि दुमका पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि रात्रि गश्ती दल द्वारा जब उन लोगों को देखा गया तो ऐसा प्रतीत हुआ कि उनके साथ कुछ अनहोनी हुई है। महिला न तो हिंदी और न ही अंग्रेजी बोल पा रही थी। लेकिन थाना ले जाने के दौरान पता चला कि वह स्पेन की है। पुछ ताछ करने पर पता चला कि उनके साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। इधर जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एस आई टी गठन कर अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। कोई पुलिस पदाधिकारी फोन भी नहीं रिसीव कर रहे थे। महिला को दुमका के फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के लिए लाया गया। इस मामले में फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने कहा कि महिला खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी जैसे ही स्थानीय सांसद को मिली वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी भी पहुंचीं। विदेशी महिला से दुष्कर्म की घटना ने दुमका पुलिस के साथ झारखंड प्रदेश और देश की प्रतिष्ठा को धुमिल किया है।

Share this News...