झामुमो स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री चंपई ,केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

दुमका , उपराजधानी दुमका के गांधी मैदान में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के 45 वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दुमका पहुंच कर कार्यकर्ताओं में जान फूंक दिया है। गौरतलब है कि वर्षों से पार्टी का स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है। पहली बार बिना सोरेन परिवार के यहां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। आज भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे और केंद्र की बीजेपी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता से पी कालेज मैदान पहुंचे जहां से जुलूस निकाला। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सभी गांधी मैदान पहुंचे। समारोह को देर रात मुख्यमंत्री चंपई सोरेन संबोधित करेंगे। इस बीच जिले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है इधर समाचार लिखे जाने तक पूर्व विधायक शशांक शेखर भोक्ता सहित जिला और प्रदेश स्तर के नेता मोर्चा संभाले हुए हैं। स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए प्रदेश के कोने कोने से कार्यकर्ता उपराजधानी दुमका पहुंचे हुए हैं। परंपरागत हथियारों से लैस कार्यकर्ता जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छुटेगा का नारा लगा रहे हैं।

Share this News...