सुधांशु ओझा जमशेदपुर महानगर,संजू पांडेय पश्चिमी सिंहभूम और उदय सिंह देव सरायकेला खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष बने

सुधांशु ओझा जमशेदपुर महानगर,संजीव पांडेय पश्चिमी सिंहभूम और उदय सिंह देव सरायकेला खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष बने
जमशेदपुर, 29 जनवरी (रिपोर्टर) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य के 27 जिलाध्यक्ष तथा प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी. इसके तहत जमशेदपुर महानगर का दायित्व वर्तमान कमिटी के उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा को सौंपा है. साथ ही पूर्वी सिंहभूम (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष के रुप में चंडी चरण साव, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव तथा पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष के रुप में संजू पांडे का मनोनयन किया है. इसके अलावा प्रभारी के रुप में क्रमश: जीतूचरण राम, बडक़ुंवर गागराई, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू तथा मनोज कुमार महतो को दायित्व सौंपा गया है. बताया कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य होंगे. इसके अलावा शहर के कई वरिष्ठ भाजपाइयों को भी अलग-अलग जिलों के प्रभारी के रुप में मनोनीत किया गया है. इसमें अभय सिंह को हजारीबाग, बिनोद सिंह को रांची ग्रामीण, शैलेन्द्र सिंह को धनबाद ग्रामीण तथा राज कुमार श्रीवास्तव को धनबाद महानगर का प्रभारी बनाया गया है. उक्त जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने जारी किया है. इस मनोनयन पर पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने श्री ओझा को शुभकामनाएं दी. उन्होंने आशा जताई कि सुधांशु ओझा के नेतृत्व में महानगर अपनी नई ऊंचाई को छुएगा और आगामी लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में सभी सीटों पर पार्टी जीत हासिल करेगी.।

Share this News...