झारखंड सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी भाजपा – डॉ लोइस मरांडी

*********
दुमका , झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लोइस मरांडी ने कहा है कि झारखंड सरकार के वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार की पोल भाजपा करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता हर गांव और हर घर तक पहुंच कर जनता को बताएगी। डॉ लोइस रविवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास का लाभ जनता तक पहुंचा है या नहीं उसकी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार लोगों को ठगने का काम किया है जो वादा किया उसको एक पैसा भी पूरा नहीं किया। केन्द्र की मोदी सरकार अपने द्वारा किए गए हर वादे को पूरा किया है इसीलिए मोदी की गारंटी पूरी है और आने वाले लोकसभा चुनावों में चार सौ का आंकड़ा पार करना भी निश्चित है। डॉ लोइस मरांडी ने इस बार मोदी की गारंटी ही चलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जाकर कार्य करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी ही है जो कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में दिखा जब पूरा देश एक होकर इस भव्य अनुष्ठान में खुद ब खुद शामिल हो गया। पत्रकार वार्ता में पार्टी के मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Share this News...