विनोद देबुका की गिरफ्तारी के पीछे तिकड़मी का हाथ

जमशेदपुर 27 जमशेदपुर
चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी निवासी सुनका सिंह (आदिवासी) द्वारा बिनोद देबुका के विरुद्ध न्यायालय में शिकायत दर्ज कराया था। इसके तहत कोर्ट द्वारा बिनोद देबुका के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आसनबनी स्थित एक सीएनटी जमीन को लेकर दोनों पक्ष में आपसी बहस हुई थी।
आसनबनी पंचायत के फदलोगोड़ा निवासी सुनका सिंह ने एसटी/एससी उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में दूसरा आरोपी फरार है।
दूसरा आरोपी निशांत धुत है। एसटी/ एससी, धोखाधड़ी, रंगदारी इत्यादि का धारा लगाया गया है।
इस मामले में कुल तीन आरोपी हैं। चितरमल धुत, बिनोद कुमार देबुका तथा निशांत धुत हैं। चितरमल धुत का बेटा है निशांत धुत।
बताया जाता है कि जमशेदपुर के एक तिकडमी कारोबारी ने अपनी वैमनस्यता साधने के लिए इसके पीछे चाल चली है. वह तिकडमी जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी सरगना का निकटवर्ती है जो गिरोह के पैसों को इन्वेस्ट करने में चर्चित है. विनोद देबुका एवं उनके ग्रुप ने एन सी एल टी से नीलामी में एक फैक्ट्री खरीदी. तिकडमी उस ग्रुप पर बंद हो चुकी फैक्ट्री में अपने बकाया की वसूली इस ग्रुप से करने के लिए तरह तरह के हथकंडे लगता है जबकि एन सी एल टी से तय शर्तों के अनुसार इस ग्रुप पर किसी कथित बकाये की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है.

Share this News...