टाटानगर स्टेशन से रवाना हुई वंदे भारत स्पेशल ट्रेन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,, पूर्व सीएम रघुवर दास,सांसद विद्युत वरण महतो ने दिखाई हरी झंडी

देश के अलग-अलग नौ जगह से शुरू की गई है वदे भारत ट्रेन
जमशेदपुर। रविवार की शाम टाटानगर स्टेशन से हावड़ा के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसे हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,विधायक मंगल कालिंदी समेत अन्य ने किया। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के स्वागत में रेलवे स्टेशन पर शहर वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने सफर किया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह झारखंड वासियों के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन पूरे भारतवर्ष में आज के दिन नौ जगहों से शुरू की गई है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक साथ झंडी दिखाकर रवाना किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न स्थानों को जोड़ने के लिए रेलवे की उत्तम कोटी के लिए जिसे बुलेट ट्रेन कहते हैं के रूप में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि नौ स्थानों से साथ 9 ट्रेन दी गई है उन्होंने कहा कि यह ट्रेन रांची से जमशेदपुर के रास्ते हावड़ा जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों की सहजता को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को उपलब्ध कराने में रेलवे सबसे बड़ा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि पहले रेलवे की आधुनिक व सुसज्जित सुविधा रेलवे में नही थी। लेकिन प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आमजनों को समय पर सुविधा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि रेलवे में हो या अन्य क्षेत्र में अर्थव्यवस्था का जो निवेश किया जा रहा है उसका आम जनता को फायदा मिले। उन्होंने कहा कि देश की हरेक जनता राष्ट्र सेवा में अपना योगदान कर रहे हैं। रेल मंत्रालय का आगे भी प्रयास कि रेलवे की सुविधा को और कैसे बेहतर किया जाये। उन्होंने कहा की जमशेदपुर उद्यमिता के नाते बड़ी पृष्ठभूमि रखता है। इसलिए जमशेदपुर की देश में खास पहचान है। उन्होंने किया कि टाटानगर स्टेशन को भी आधुनिक बनाने का प्रोग्राम है।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में भारत में हर क्षेत्र में विकास किया है।
यह झलक एटीएमभारत की शुरुआत
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वंदेभारत ट्रेन आत्मभारत की शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए आभार जताते हुए कहा कि रेलवे की ओर से और सौगात देशवासियों के साथ जमशेदपुर वासियों को मिलने वाला है जिसका आमजनता को फायदा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेलमंत्री ने अपने रेलवे बजट में वंदे भारत की चर्चा की थी जिसे आज पूरा किया है। आगे भी यह झलक देखने के लिए मिलेगी। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का न सिर्फ निर्माण होगा बल्कि बारात हर क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर नंबर वन बनेगा। उन्होंने शहरवासियों को वंदे भारत ट्रेन शुरू होने पर बधाई दी।

Share this News...