राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त सम्मानित

चाईबासा। भूमि संसाधन विभाग(DoLR)- भारत सरकार के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में भारत देश की .राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले के जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल व टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान कर भूमि रिकॉर्ड सुधार हेतु संचालित अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिला की टीम में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज़ अनवर शामिल हैं।

Share this News...