12 को तृतीय झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 का रंगारंग कार्यक्रम से होगा शुभारंभ

15 को अवॉर्ड वितरण समारोह में बॉलीवुड व झालीवुड के नामचीन सितारें बिखेरेंगे जलवा

chandil
झारखंड नेशनल फिल्म महोत्सव के आयोजक मंडली के सदस्य संजय सतपथी व राजु मित्रा ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं है। कोल्हान फिल्म सिटी के पथ अग्रसर है। यहां के कला संस्कृतिप्रेमियों का इसमें अहम भूमिका है। संसाधन की कमी के बाद भी कोल्हान के फिल्म निर्माता निर्देशक निरंतर इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। कोल्हान ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश सुंदर पर्वतमाला, नदी, झरने आदि अनेक अनुपम छटा से परिपूर्ण है। जो फिल्म निर्माण में प्राकृतिक लोकेशन के शूटिंग में काफी सहायक है। उनलोगों ने कहा कि कोल्हान के प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु जमाशेदपुर में 12 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत के साथ विदेशों के कुल 80 फिल्में दिखाई जायेगी। 12 अक्टूबर को साढ़े तीन बजे सेंट मेरिज इंग्लिश हाई स्कूल ऑडिटोरियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समरोह में अतिथिगण, शहर के गणमान्य व्यक्ति, फिल्म मेकर्स, अन्य राज्य के निर्माता, निर्देशक, कलाकार आदि उपस्थित होंगे। संवाददाता सम्मेलन में संजय सतपथी व राजू मित्रा ने बताया कि यह फिल्म फेस्टिवल झारखंड की सबसे बड़ी फिल्म महोत्सव है जिसमें बॉलीवुड के व फिल्म जगत के पूरे देश के फिल्मकार भाग लेते हैं।

13 व 14 अक्टूबर को शहर के तीन जगह करीम सिटी कॉलेज, एक्स एल आर आई ऑडिटोरियम व साईनाथ यूनिवर्सिटी में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। 15 अक्टूबर एक्स एल आर आई ऑडिटोरियम में अवार्ड वितरण समरोह में बॉलीवुड के अभिनेता रंजीत बेदी, पंकज झा, संजीव जयसवाल, मिस फेमिना इंडिया झारखंड फाइनलिस्ट मिस रिया तिर्की व उड़ीसा फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार स्वराज बारिक के साथ झारखंडी अभिनेता – अभिनेत्रियां उपस्थित होंगे। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से जे एन एफ एफ के संरक्षक मुख्य संरक्षक भरत सिंह, पूर्वी घोष, संरक्षक सुखदेव महतो एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर बीपेंद्र सिन्हा, उदय साहू दीपिका बनर्जी, के निशान, सौरभ सुमन झा व टेक्निकल मेंबर में मनमोहन मिश्रा, रिशु सिंह वरुण कुमार विकास कुमार, प्रकाश कुमार, प्रज्ञा सिंह, तरुण कुमार, अभिषेक सारंगी, अमित सिंह, अनु कुमारी, भागीरथी प्रधान, मुकेश पंडा, राज, अजय नंदी, राज प्रमाणिक, बबली दत्ता, प्रेम दीक्षित आदि उपस्थित थे |

Share this News...