चांडिल : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नीमडीह में नीमडीह व कुकड़ू दो प्रखंड के छात्रायें अध्यनरत है। छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण पानी की विकट समस्या उत्पन्न होने लगा है। पानी की किल्लत के कारण सोमवार को अनेक छात्रायें छुट्टी लेकर घर चल गई। इधर विद्यालय के वार्डेन के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए 109 अभिभावकों का हस्ताक्षर युक्त मांगपत्र नीमडीह के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सौंपते हुए समस्या समाधान का मांग की। पत्र में लिखा गया है कि विद्यालय में पिछले बहुत दिनों से छात्राओं को विभिन्न प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समय पर नहाने के लिए पानी नहीं मिलता है, भोजन भी सही ढंग से समय पर नहीं मिलता है, गर्मी में पंखा चलाने के लिए वार्डेन द्वारा मना किया जाता है। पत्र में केजीबी कुकड़ू के अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, कर्ण महतो, संजय महतो, चंदना महतो, शंभु सिंह मुंडा, कृपा सिंधु कर्मकार, गणेश महतो, पुष्पा रानी महतो, पशुपति महतो, त्रिलोचन महतो, मंटु महतो, भीरगु राम महतो, महादेव महतो, केशव महतो, मनोज महतो, राजकिशोर महतो, सुधीर महतो, बिराज महतो, अमृत महतो, मनसाराम महतो, जगदीश गोराई आदि का हस्ताक्षर है।