स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा तो लोग पकड़ने लगे हाथों से मछलियां, नदी किनारे जुटी रही भीड़


​​​​​​​घाटशिला
चक्रवाती तूफान यास के कारण लगातार हो रही बारिश से स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके कारण गालूडीह बराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। इससे स्वर्णरेखा का जलस्तर और भी ज्यादा बढ़ गया। इससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। वहीं, स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ने से लोग जान जोखिम में डाल नदी में मछली पकड़ने के लिए जुट गए।
मऊभंडार, पांचपांडव, अमाईनगर समेत कई जगहों पर महिला-पुरुष और बच्चों की भीड़ मछली पकड़ने के लिए उमड़ पड़ी। स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ने से मछलियां बड़ी आसानी से पकड़ में आ जा रही थीं।
लोग बोरे में भर कर मछलियां घर ले गए।
लोग नदी में हाथ बढ़ाकर मछलियां पकड़ रहे थे। स्थानीय लोग बड़े पैमाने पर थैलों और बोरों में भरकर मछली घर ले गए।

Share this News...