काेरोना को काबू करने में सबसे बेहतर करनेवाले टॉप पांच राज्यों में झारखंड शामिल

10 लाख आबादी पर 8871 ही संक्रमित

रांची,। देश में कोरोना की जब दूसरी लहर आई थी, तब झारखंड संक्रमण में टॉप पांच-छह राज्यों में शामिल हो गया था। अब राहत की बात यह है कि काेरोना को काबू करने में सबसे बेहतर करनेवाले टॉप पांच राज्यों में झारखंड शामिल हो गया है। मरीजों के स्वस्थ होने की बात करें या संक्रमण दर या एक्टिव रेशियो कम होने की, कोरोना संक्रमण के तमाम इंडीकेटर इसकी पुष्टि करते हैं। आबादी के अनुसार, इस वायरस की चपेट में आनेवाले लोगों की बात करें तो झारखंड उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां आबादी के अनुसार अबतक बहुत कम लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

देश के विभिन्न राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, मिजोरम के बाद झारखंड का स्थान है, जहां सबसे कम लोग इस वायरस की चपेट में अभी तक आए हैं। पहली लहर से लेकर अबतक झारखंड में दस लाख आबादी पर 8,871 लोग ही संक्रमित हुए हैं। झारखंड में रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। एक समय राज्य में यह दर गिरकर 74 फीसद पहुंच गई थी। अब यहां रिकवरी रेट 93.2 फीसद हो गई है। वर्तमान में देश में चार ही राज्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार हैं जहां यह दर झारखंड से बेहतर है।
अब बात करते हैं एक्टिव रेशियो की। कोरोना की दूसरी लहर में झारखंड में अप्रैल के अंतिम माह में यह रेशियो 25 फीसद तक पहुंच गया था। इसका मतलब यह कि प्रत्येक सौ मरीजों में 25 अर्थात चार में एक उस समय संक्रमित थे। अब राज्य में यह रेशियो घटकर 5.3 फीसद हो गया है। विभिन्न राज्यों की तुलना करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के बाद झारखंड में सबसे कम एक्टिव रेशियो है।
30 अप्रैल को चार मरीजों में एक था संक्रमित, अब 19 में एक
राज्य में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रत्येक चार मरीजों में एक संक्रमित था। अब 19 मरीजों में एक वर्तमान में संक्रमित है। ऐसा लगातार नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से हुआ है। बता दें कि राज्य में लगातार 16 दिनाें से नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।
इन राज्यों में दस लाख पर सबसे कम हुए संक्रमित
बिहार : 5,793 ,उत्तर प्रदेश : 7,439, मिजोरम : 8,667, झारखंड : 8,871, मध्य प्रदेश : 9,330
इन राज्यों में दस लाख पर सबसे अधिक हुए संक्रमित
गोवा : 96,013, दिल्ली : 71,586, केरल : 67,353, महाराष्ट्र : 45,860, कर्नाटक : 37,238
इन पांच राज्यों में सबसे अधिक रिकवरी रेट (आंकड़े प्रतिशत में)
दिल्ली : 96.6, उत्तर प्रदेश : 94.3, हरियाणा : 93.8, बिहार : 93.8, झारखंड : 93.2
इन पांच राज्यों में सबसे कम रिकवरी रेट (आंकड़े प्रतिशत में)
मेघालय : 72.9, सिक्किम : 72.6, नगालैंड : 72.2, उत्तराखंड : 80.7, कर्नाटक : 81.0
इन पांच राज्यों में सबसे कम एक्टिव रेशियाे (आंकड़े प्रतिशत में)
दिल्ली : 1.7, उत्तर प्रदेश : 4.6, हरियाणा : 5.1, झारखंड : 5.3 बिहार : 5.5,
इन पांच राज्यों में सबसे अधिक एक्टिव रेशियाे (आंकड़े प्रतिशत में)
मेघालय : 25.5, सिक्किम : 24.1, नगालैंड : 23.3, मिजोरम : 22.1, कर्नाटक : 18

Share this News...