राजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर शैलेश पांडेय के नेतृत्व में इंटक ने की कोरोना काल -सेवा

Jamshedpur,24 May: इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर झारखंड यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड इंटक सचिव शैलेश पांडेय के नेतृत्व में इंटक कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के प्रत्येक जिलों में जरूरतमंदों के बीच दस हजार राशन के पैकेट , मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया और उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में शैलेश पांडेय व टीम के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के बीच 800 से अधिक राशन के पैकेट, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। सर्वप्रथम गोलमुरी स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जहां शैलेश पांडेय ने कहा कि राजेन्द्र बाबू झारखंड इंटक व कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे। जिन क्षेत्रों में जिन कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा राहत सामग्रियों का वितरण किया गया उनमें दस नम्बर बस्ती में देवेश राज के नेतृत्व में , सिदगोड़ा में राजा सिंह राजपूत , बारीडीह में अरुण त्रिपाठी , बावनगोडा में आशुतोष सिंह , फौजा बगान में प्रभजोत सिंह, टेल्को में नवीन शर्मा, साकची में गौरव चौधरी, बिरसानगर में अंजन राय , कदमा में मीनाक्षी सिंह आदि। शैलेश पांडेय के नेतृत्व में राहत किट वितरण जमशेदपुर के अलावा रांची, बोकारो, धनबाद, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ , हजारीबाग, गोड्डा, चतरा, डाल्टेनगंज, सरायकेला खरसावां सहित पूरे प्रदेश में इंटक नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरूण त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, राजा सिंह राजपूत, देवेश राज, जयपाल सोरेन, अजित बिहारी, लकी शर्मा, हर्ष पांडेय, अंजन राय, राहुल कुमार, मनीष सिंह, राकेश रंजन, गुनाधर पाल, सुभाष, रूही कुमारी, बाबला कुम्भकर, संजय सिंह, शंभू ठाकुर, परबीर सिंह, सर्वेश्वर ,अ र्जुन, चांदनी, हराधन, उदित , संतोष सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Share this News...