भारत में कोरोना- 24 घंटे में 3,11,170 नये केस,4,077 लोगों ने तोड़ा दम

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,11,170 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,46,84,077 हो गई तथा 4,077 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 2,70,284 हो गई।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,11,170 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,46,84,077 हो गई तथा 4,077 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 2,70,284 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 36,18,458 लोग उपचाराधीन हैं। सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में कर्नाटक में 41,664 मामले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 34,848 मामले, तमिलनाडु में 33658 मामले, केरल में 32,680 मामले और आंध्र प्रदेश में 22,517 मामले हैं।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 34,848 नए मामले, 960 मरीजों की मौत
इन पांच राज्यों से 53.15% नए मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले कर्नाटक 13.39% नए मामलों के लिए जिम्मेदार है। देश में पिछले 24 घंटे में 4,077 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र (960) में सबसे अधिक हताहत हुए, इसके बाद कर्नाटक में 349 दैनिक मौतें हुईं।

Share this News...