झारखंड के डीजीपी का नक्सल प्रभावित टोन्टो का दौरा, मानकी मुंडा एवं ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

आज पश्चिमी सिंहभूम, में नीरज सिन्हा, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक(DGP), झारखंड के साथ मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, डॉक्टर महेश्वर दयाल, पुलिस महानिरीक्षक झारखंड सेक्टर, सी0आर0पी0एफ0, अमोल वी होमकर, , भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), राजीव रंजन सिंह, , पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान क्षेत्र, आशीष शुक्ला, पुलिस उप-महानिरीक्षक, (परिचालन), सी0आर0पी0एफ0, चाईबासा, एवं अजय लिंडा, , पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित पुलिस पिकेट टोंटों (पालीसाई) का दौरा किया गया। जहां महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची द्वारा उग्रवादियों के विरुद्ध वर्तमान में चल रहे अभियान तथा आगे चलने वाले अभियान की समीक्षा की गई । साथ ही सी0आर0पी0एफ0 के साथ संयुक्त रूप से उग्रवादियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने हेतु एक उच्चस्तरीय गोष्टी हुई l सुरक्षा बलों के साथ संवाद कर उनका हौसला अफजाई किया गया । महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड द्वारा वहां के मुंडा मानकी एवं आस-पास के आम ग्रामीणो से सीधे संवाद किया गया तथा उनको हो रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। ग्रामीणों द्वारा मुख्यतः पेयजल, बैंक की समस्या, मोबाइल नेटवर्क की समस्या इत्यादि बताया। DGP द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान का भरोसा दिलाया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत उपस्थित ग्रामीणों के बीच 150 पीस जर्सी, फुटबॉल 10, धोती 50 पीस, गंजी 50 पीस, साड़ी 50पीस, लूंगी 50 पीस, गमछा 60 पीस एवं 100 जोडा चप्पल का आम लोगों के बीच वितरण किया गया।

Share this News...