10 अंचल अधिकारियों का तबादला

,

रांची, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। तबादला किए गए अधिकारियों में अंचल अधिकारी हैं। इसके अलावा तीन अधिकारियों के तबादले से जुड़ी पूर्व की अधिसूचना को विलोपित किया गया है। प्रमेश्?वर कुशवाहा को धनबाद के झरिया का अंचल अधिकारी बनाया गया है। राम प्रवेश कुमार को धनबाद के बलियापुर का अंचल अधिकारी बनाया गया है। मो. असलम को धनबाद का सहायक बंदोबस्?त पदाधिकारी बनाया गया है।
रंजन यादव को गोड्डा के महागामा का अंचल अधिकारी बनाया गया है। नरेश रजक को बोकारो के जरीडीह का अंचलाधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। सुनील कुमार को गोड्डा के मेहरमा का अंचलाधिकारी बनाया गया है। अखिलेश शरण जमुआर को पश्चिम सिंहभूम के आनंदपुर का अंचलाधिकारी नियुक्?त किया गया है।बालेश्वर राम को गोड्डा के ठाकुरगंगटी का अंचलाधिकारी नियुक्?त किया गया है। मोनिया लता को खूंटी के मुरहू में अंचलाधिकारी बनाया गया है। अरुण कुमार तिर्की को लोहरदगा सदर के अंचलाधिकारी के
पद पर पदस्?थापित किया गया है। इसके अलावा पूर्व में अधिसूचित निशा तिर्की के तबादले से संबंधित आदेश को विलोपित किया गया है। वे पलामू में कार्यपालक दंडाधि?कारी के पद पर बनी रहेंगी। इनके अलावा सुनील चंद्र और राजेश कुमार के तबादले के आदेश को वापस लिया गया है। ये दोनों क्रमश: पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी में अंचलाधिकारी और हजारीबाग सदर के अंचल अधिकारी के पद पर बने रहेंगे।

Share this News...