पूर्व विधायक विष्णु भैया का निधन cm ने जताया शोक

रांची

जामताड़ा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता विष्णु प्रसाद भैया का निधन शनिवार देर रात 10:24 बजे मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। उनके दामाद हरि ओम ने बताया कि विष्णु भैया पहले से ही किडनी रोग से ग्रसित थे। कुछ दिनों से उनकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। रविवार को सुबह उनका जामताड़ा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
16 मार्च को उन्हें रिम्स के क्रिटिकल केयर विभाग में भर्ती किया गया था। डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य ने उनके चेस्ट का एक्सरे किया था। बताया था कि उनके फेफड़े के दाहिने हिस्से में सूजन और पानी जमा हाे गया है।
इस कारण शरीर के दूसरे हिस्से में भी सूजन आ गया है। होली से पहले उन्हें डिस्चार्ज कराकर घर ले जाया गया था। अचानक दोबारा स्थिति बिगड़ने पर मेडिका अस्पताल में डॉ. विजय मिश्रा की देखरेख में भर्ती किया गया था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विष्णु भैया के निधन पर शोक जताया है।

Share this News...