भाजपा नेता विजय तिवारी को पितृ शोक

जमशेदपुर, 1 मार्च : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी के पिता वेंकटेश्वर तिवारी(79) का आज प्रात: निधन हो गया. इनका अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट पर किया गया. वे अपने पीछे पत्नी सहित चार बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं. मझले बेटे विजय तिवारी बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और वर्तमान में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता हैं. वेंकटेश्वर के दाह संस्कार में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपाई देवेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, कुणाल साडंगी, अभय सिंह उज्जैन, रामबाबु तिवारी, गुंजन पांडे सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, दशरथ चोबे, किशन महाराज, सतीश सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राजीव सिंह राय, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, रविन्द्र सिंह, विकास सिंह, शिव प्रकाश शर्मा, रमण घोष, रामप्रसाद जायसवाल, नागेन्द्र पांडे, सहित भारी संख्या में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

Share this News...