‘विकास दिवस’ के रुप में मना नीतिश का जन्मदिन

गोलमुरी
जमशेदपुर : जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के निर्देशानुसार पूरे देश में जदयू कार्यकर्ताओं ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को ‘विकास दिवसÓ के रूप में मनाया. इस क्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अजय कुमार के नेतृत्व में गोलमुरी कार्यालय में केक काट कर खुशियां मनाई. सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना भगवान से की. पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव कौशल कुमार ने शराब बंदी और महिला सशक्तिकरण की नीतियों का जिक्र करते हुए लोगों को उनके विकास कार्यो से अवगत कराया. बताया कि विकास कार्यों के बल पर ही वे बिहार की सत्ता में पुन: वापसी की है. उनके सीएम बनने के बाद से बिहार की तस्वीर ही बदल गई है. इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव युवा निर्मल सिंह, कौशल कुमार, संजय ठाकुर, सनी सिंह लल्ला, भरत सिंह राणा, बिट्टू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Share this News...