पालग्राम में झारखंड के प्राचीन पारंपरिक जाँताल पूजा का आयोजन

जांताल थान में आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने माथा टेका

चांडिल : बुधवार को पालग्राम में प्राचीन परंपरा के अनुसार जांताल पूजा (ग्राम पूजा) का आयोजन किया गया। लाया सुचांद महतो द्वारा पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना की गई और ग्राम शांति के लिए आराधना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पांठा, मुर्गा आदि बलि दी गई। पारंपरिक जाँताल पूजा में आजसू के केंद्रीय सचिव सह जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो ने माथा टेक कर ईचागढ़ विधानसभा के साथ राज्य के विकास व सुख शांति के लिये प्रार्थना की। लाया सुचांद महतो ने बताया कि ग्राम पूजा करने से गांव में सुख शांति बनी रहती है। ग्रामदेवता ग्रामवासियों को गंभीर रोग से बचाते हैं। इस अवसर पर हिमांशु महतो, रमाकांत महतो, सुबोध महतो, आदित्य महतो, मांगा राम महतो, लक्ष्मीकांत महतो, सनत महतो आदि उपस्थित थे।

Share this News...