जनगणना में खातियान के आधार पर जाति एवं धर्म में जाहिंरा लिखने का निर्णय

मनोहरपुर :- बुंडू आईटीआई सभागार में दो दिवसीय मंथन शिविर कुर्मी/ कुड़मी संचालन समिति झारखंड के बैनर तले आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राम टहल चौधरी उपस्थित हुए . चिंतन शिविर में सर्वसम्मति से कुर्मी कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, 2021 की जनगणना में खतियान के आधार पर जाति का कॉलम भरने, भाषा में कुरमाली और क्षेत्रीय भाषा दर्ज करने के प्रस्ताव पारित किए गए । धर्म में प्रकृति पूजक( जाहेरा )लिखने का भी निर्णय लिया गया । निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को रांची में महा धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है जिसके लिए सभी कुर्मी कुड़मी समाज के भाई बंधु गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर महा धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे। इस मंथन शिविर में झारखंड के अधिकांश जिले के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
रांची जिला से लालचंद महतो ,निरंजन महतो, रणधीर चौधरी, डॉक्टर धनेश्वर महतो, देवी राम महतो ,दानी सिंह महतो ,राधा नाथ महतो ,लहरु महतो, कपिल महतो, नंदलाल महतो ,महादेव महतो ,मनोज महतो ,गोविंद चंद्र महतो ,सराय केला खरसवां से मनसा महतो, उमाकांत महतो, अनिल महतो ,पूर्वी सिंहभूम से बुद्धेश्वर महतो ,पश्चिम सिंहभूम से संजीव कुमार महतो, शशि भूषण महतो ,रामगढ़ से भगीरथ महतो, भीम महतो ,हजारीबाग से कुमेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, गिरिडीह से डॉ भुनेश्वर महतो, बोकारो से भागीरथ महतो, विजय महतो ,धनबाद से गुलाब महतो ,मिहिर कटियार, पलामू से डॉक्टर राज नारायण पटेल, आदि समाज के नेताओं ने अपना विचार रखे। संचालन कुर्मी कुड़मी संचालन समिति के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन महतो ने किया।

Share this News...