भाजपा किसान मोर्चा का सह कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर दीपू सिंह का ब्रह्मर्षि समाज ने किया अभिनंदन

ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में आज दीपू सिंह की अध्यक्षता में स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी की 132 वीं जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर ब्रह्मर्षि विकास मंच- कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया.
सर्वप्रथम दीपू सिंह को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का सह कोषाध्यक्ष चुने जाने पर उनका अभिनंदन किया गया। उन्हें इस नयी जिम्मेदारी के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएँ दी गई.
जय कुमार ने स्वामी जी के गुणों पर विस्तृत जानकारी दी. स्वामी जी का जन्म गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था, लेकिन उनकी कर्म भूमि बिहटा, बिहार रही. किसानों के सर्व प्रथम एवं सर्वमान्य नेता स्वामी जी थे. उन्होंने अखिल भारतीय किसान सभा का गठन किया था.
28 फरवरी को स्वामी जी की जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया.
बैठक में ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की ओर से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर दीपू सिंह का सामूहिक अभिनंदन किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई
देवानन्द सिंह , उमानाथ , राज किशोर , रमेश शुक्ला , ब्रह्मर्षि समाज के महासचिव अनिल ठाकुर ने अपने विचारों से अवगत कराया..
बैठक का संचालन जय कुमार ने किया एवं अशोक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.
कार्य क्रम में मुख्य रूप से राज किशोर सिंह , अनिल ठाकुर , देवानन्द सिंह , मधुकर , उमानाथ चुलबुल, घनश्याम सिंह , बी. के. प्रसाद , राजेश , अशोक , रवि भूषण , रंजीत, राकेश, संजीव, शशिकांत, धीरज, श्रीकांत ,आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share this News...