चांडिल । चांडिल प्रखंड के खूंटी में नाली निर्माण किया गया। आजसू केंद्रीय सचिव सह जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो ने निजी स्तर से उक्त नाली का निर्माण कराया। हरेलाल महतो ने कहा कि शुक्रवार रात को ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी बहने की समस्या प्रमुखता से सामने आई थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर शनिवार को करीब 100 फीट नाली निर्माण करवा दिया गया। हरेलाल महतो ने कहा कि जनता की हर समस्या के लिए वे हमेशा क्षेत्र में मौजूद हैं, जनता की सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि निजी स्तर से हर वह जनसेवा का कार्य करेंगे जो संभव होगा।