सरयू राय ने किसान आंदोलन की मंशा पर उठाये सवाल

कहा- केवल केंद्र को घुटना पर टेकवाने की हठ है
रांची, झारखंड के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी में रहे सरयू राय ने केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ देश में किए जा रहे किसान आंदोलन को हठ बताया है। कहा है कि यदि कृषि कानून में खामी है तो इसे सुधारा जाए। इसके समानांतर प्रारूप लाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा किया जा रहा आंदोलन सिर्फ और सिर्फ केंद्र से घुटना टेकवाने की हठ करना है।
सरयू राय ने कहा कि कृषि कानून में कतिपय खामियां हैं तो इन्हें सुधारवाएं। कृषि कानून देश हित और किसान हित में नहीं है, यह वापस होना ही चाहिए तो विकल्प में कानून का समानांतर प्रारूप लाएं,बगैर इसके आंदोलन जारी रखना सिर्फ आंदोलन के लिए आंदोलन करना है और केंद्र से घुटना टेकवाने की हठ करना है। बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कृषि कानून का विरोध कर चुके हैं।
उन्?होंने भी केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग की है।

Share this News...