चांडिल के दिव्यांग युवक चंदन कुमार “द सबल अवॉर्ड” के लिए चयनित

चांडिल । टाटा स्टील फाउंडेशन ने “द सबल अवार्ड” के लिए चांडिल स्टेशन बस्ती निवासी दिव्यांग चंदन कुमार सिंह का चयन किया है। निःशक्त एवं मानव संसाधन सेवा समिति के सचिव दिव्यांग चंदन कुमार सिंह के जरूरतमंद, गरीब व असहाय लोगों के लिए अविस्मरणीय कार्य करने के लिए झारखंड राज्य से शाइनिंग स्टार के रूप में आउटस्टेनडींग विजन के लिए चयन किया गया है। इस अवार्ड के लिए पूरे भारत से 306 आवेदन की गई थी। सबल अवार्ड समारोह को टाटा स्टील फाउंडेशन के निदेशक चाणक्य चौधरी एवं झारखंड राज्य निःशक्तता आयुक्त सतीश चंद्रा संचालन करेंगे।
चंदन कुमार सिंह को 10 हजार की राशि तथा प्रमाणपत्र के साथ मोमेंटम कुरियर के माध्यम से दिया जाएगा। चंदन कुमार सिंह सरायकेला खरसवां जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। वहीं, समाजसेवा के लिए चांडिल क्षेत्र में चंदन अलग पहचान भी बना चुके हैं। द सबल अवॉर्ड मिलने की खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। वहीं, लोग इस अवसर पर चंदन कुमार सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share this News...