खरसावां की छुटनी देवी को पद्मश्री: चमकता आईना ने उठाया था उनका मामला

कोलेबिरा के वीरबांस गांव निवासी श्रीमती छुटनी देवी को उनके सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। आज इन पुराष्कारों की घोषणा की गई । यह वही छुट्नी देवी हैं जिन्हें डायन के नाम पर प्रताड़ित कर मैला खिलाया गया था। इस मामले को उजागर करने में चमकता आईना की भूमिका थी। यह घटना अंतर्राष्ट्रीय खबर बनी। इसके बाद कई सामाजिक संगठनों ने छुटनी देवी को समर्थन में आगे आकर आवाज़ बुलंद की।। आज उनके सामाजिक कार्यों विशेषकर डायन के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित करने की प्रथा का विरोध करने की बदौलत उनका नाम पद्मश्री पुरस्कारों में शामिल किया गया है।

Share this News...