झारखंड में एक IPS, 62 डीएसपी व तीन एएसपी का तबादला; जानें कौन कहां गए

रांची, झारखंड में 63 डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार की शाम को जारी की गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के एक आइपीएस अधिकारी, 62 डीएसपी स्तर के पदाधिकारी व तीन एएसपी अभियान के पद पर पदस्थापित सीआरपीएफ के उप समादेष्टा स्तर के पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित डीएसपी में कई ऐसे हैं, जो पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। पदस्‍थापन के लिए प्रतीक्षारत भारतीय पुलिस सेवा की रीष्‍मा रमेशन को अगले आदेश तक सीसीआर रांची में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। विशेष शाखा में पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार कुजूर को अगले आदेश तक किरीबुरू का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

जिनका तबादला हुआ

आइपीएस

– रीष्मा रमेशन : प्रतीक्षारत थीं। एएसपी सीसीआर रांची में पदस्थापित।
डीएसपी
– अजीत कुमार कुजूर : विशेष शाखा से एसडीपीओ किरीबुरू।
– अनिमष नैथानी : झारखंड जगुआर से खलारी।
– अभिषेक कुमार : सीआइडी से सिंदरी।
– अमर कुमार पांडेय : प्रतीक्षारत थे, मुख्यालय-1 धनबाद।
– पितांबर सिंह खेरवार : प्रतीक्षारत थे, एसडीपीओ निरसा धनबाद।
– संतोष कुमार मिश्र : मुख्यालय-2 गिरिडीह से एसडीपीओ लातेहार।-
– आरिफ एकराम : विशेष शाखा से कंपोजिट कंट्रोल रूम हजारीबाग।
– अनिमेष कुमार गुप्ता : सीआइडी से सीसीआर जमशेदपुर।

– राजेश कुजूर : जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट से एसडीपीओ महुआडांड़, लातेहार।

– विनोद कुमार महतो : प्रतीक्षारत थे, जैप-4 बोकारो।

– आलोक कुमार टुटी : झारखंड जगुआर से एसडीपीओ लेस्लीगंज, पलामू।
– मुकेश कुमार महतो : जैप-2 से सीटीसी मुसाबनी।
– वशिष्ट नारायण सिंह : प्रतीक्षारत थे, एसडीपीओ लोहरदगा।
– सुदर्शन कुमार आस्तिक : मुख्यालय गढ़वा से एसडीपीओ रंका गढ़वा।
– अजय कुमार : डीआइजी कार्यालय संथाल परगना से एसडीपीओ छतरपुर, पलामू।
– संतोष कुमार : एसीबी से मुख्यालय गढ़वा।
– यज्ञ नारायण तिवारी : आइआरबी-2 मुसाबनी से मुख्यालय साहिबगंज।
– पवन कुमार : प्रतीक्षारत थे, एसडीपीओ देवघर।
– अनुदीप सिंह : सीआइडी से एसआइआरबी-2 खूंटी।
– दीपक कमार-2 : प्रतीक्षारत थे, एसडीपीओ खोरी महुआ, गिरिडीह।
– अनुज उरांव : प्रतीक्षारत थे, एसडीपीओ विष्णुगढ़।
– जगदीश प्रसाद : सीसीआर धनबाद से मुख्यालय जामताड़ा।
– हीरालाल रवि : एसडीपीओ किरीबुघ् से जेएपीटीसी पद्मा।
– अजित कुमार सिन्हा : सिंदरी धनबाद से जेपीए हजारीबाग।
– सरिता मुर्मू : मुख्यालय धनबाद से सीआइडी।
– विजय कुमार कुशवाहा : एसडीपीओ निरसा धनबाद से जैप-9 साहिबगंज।
– अमिता लकड़ा : सीसीआर हजारीबाग से आइटीएस रांची।
– अरविंद कुमार : सीसीआर जमशेदपुर से विशेष शाखा।
– रतिभान सिंह : एसडीपीओ महुआडांड़ लातेहार से विशेष शाखा।
– अनूप कुमार बड़ाईक : एसडीपीओ लेस्लीगंज पलामू से एससीआरबी।
– जितेंद्र कुमार सिंह : एसडीपीओ लोहरदगा से एसीबी।
– शकील आबिद शम्स : एसडीपीओ रंका गढ़वा से संचार एवं तकनीकी सेवाएं।
– शंभु कुमार सिंह : एसडीपीओ छतरपुर पलामू से विशेष शाखा।
– संजय कुमार : मुख्यालय साहिबगंज से आइआरबी-9 गिरिडीह।
– दीपक कुमार पांडेय : विशेष शाखा से अभियान लोहरदगा।
– ओम प्रकाश : एसडीपीओ विष्णुगढ़ से आइआरबी-10, पलामू।
– आलोक रंजन : प्रतीक्षारत थे, एसटीएफ, झारखंड जगुआर।
– विजय कुमारर महतो : प्रतीक्षारत थे, एसीबी।
– राज कुमार मेहता : प्रतीक्षारत थे, डीएसपी अभियान चतरा।
– अरविंद कुमार : प्रतीक्षारत थे, एसटीएफ।
– धीरेंद्र नारायण बंका : प्रतीक्षारत थे, एसीबी।
– प्रकाश सोय : प्रतीक्षारत थे, एसटीएफ।
– प्रकाश चंद्र महतो : प्रतीक्षारत थे, विशेष शाखा।
– भूपेंद्र प्रसाद राउत : प्रतीक्षारत थे, जैप-8 पलामू।
– मनीष कुमार : प्रतीक्षारत थे, डीएसपी अभियान गुमला।
– मनोज कुमार महतो : प्रतीक्षारत थे, जैप-2 टाटीसिलवे।
– विमलेश कुमार त्रिपाठी : प्रतीक्षारत थे, एसीबी।
– अरविंद उपाध्याय : प्रतीक्षारत थे, जैप-2, टाटीसिलवे।
– विकास चंद्र श्रीवास्तव : प्रतीक्षारत थे, आइआरबी-4, लातेहार।
– नीरज कुमार सिंह : प्रतीक्षारत थे, सीआइडी।
– हिमांशु चंद्र मांझी : प्रतीक्षारत थे, रेल जमशेदपुर।
– ज्ञान रंजन : प्रतीक्षारत थे, एसटीएफ।
– राजेंद्र प्रसाद : प्रतीक्षारत थे, डीआइजी कार्यालय संथाल परगना दुमका।
– जितेंद्र कुमार : प्रतीक्षारत थे, आइआरबी-3 चतरा।
– सहदेव साव : प्रतीक्षारत थे, एसीबी।
– राजकिशोर : प्रतीक्षारत थे, सीआइडी।
– अमरनाथ : प्रतीक्षारत थे, विशेष शाखा।
– विजय आशीष कुजूर : प्रतीक्षारत थे, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट।
– बचनदेव कुजूर : प्रतीक्षारत थे, एसीबी।
– आशीष कुमार महली : प्रतीक्षारत थे, एसआइबी।
– बहामन टुटी : प्रतीक्षारत थे, विशेष शाखा।
– प्रदीप उरांव : प्रतीक्षारत थे, एसटीएफ।
उप समादेष्टा सीआरपीएफ/एएसपी अभियान
– बिजेंद्र कुमार मिश्र : गुमला से पलामू।
– निगम प्रसाद : चतरा से हजारीबाग।
– विवेकानंद सिंह : लोहरदगा से गढ़वा।

Share this News...