लॉकडाउन से कठिनाई में दिहाड़ी मज़दूर, कार्ययोजना तैयार करे राज्य सरकार : दिनेश कुमार

अंतराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने कामगारों और श्रमिकों के मध्य सेवा देकर उन्हें प्रति कृतज्ञता ज़ाहिर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के निर्देश पर विभिन्न मंडलों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिहाड़ी मज़दूरों और श्रमिकों को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने श्रमेव जयते की परंपरा का सम्मान करते हुए अपने आवासीय कार्यालय पर कामगारों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने घर पर सेवा देने वाली दीदी, अख़बार हॉकर, नाई, मोची, धोबी इत्यादि को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और कच्चा राशन सामग्रियाँ भेंट कर कृतज्ञता ज़ाहिर किया। दिनेश कुमार ने श्रमिकों के प्रति चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मज़दूरों और अस्थाई कर्मियों के मध्य वित्तीय कठिनाईयां उतपन्न होंगी। वहीं बड़ी तादाद में अन्य प्रदेशों से मज़दूर भाई अपने राज्य में प्रवेश करेंगे, उन सभी को रोज़गार उपलब्ध कराना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने झारखंड सरकार से इस आशय में कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया। इधर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने भी श्रमिकों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भी पार्टी कार्यकार्ताओं ने सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का अनुपालन करते हुए कामगारों को सम्मानित किया।

Share this News...