मंत्री एपी सिंह का अभिनंदन 9 को तुलसी भवन में

अजय बने स्वागत समिति के संयोजक, सह संयोजकों की घोषणा
जमशेदपुर : कोल्हान भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बिहार सरकार के कृषि, सहकारिता एवं गन्ना उद्योग मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह का जमशेदपुर आगमन पर उनके अभिनन्दन समारोह के निमित्त बैठक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह उज्जैन के आवास में हुई. स्वागत कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पार्टी के वरीय नेता अजय श्रीवास्तव को संयोजक बनाया गया. मंत्री श्री सिंह का अभिनंदन 9 जनवरी को कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे बिस्टुपुर तुलसी भवन मे होगा. वे 8 जनवरी को शहर पहुंचेंगे.
इसके बाद अजय श्रीवास्तव ने स्वागत समिति का गठन किया. इसमे सह संयोजक के रूप में राजेश सिंह बम, हरेंद्र पांडेय, राजहंस तिवारी, धनुर्धर त्रिपाठी, परेश मुखी, नित्यानंद सिन्हा, संजय दुबे, गणेश सोलंकी, ललन चौहान, धनंजय उपाध्याय, अशोक भाटिया, कमल किशोर, सतीश सिंह, रतन महतो, प्रीति सिन्हा, मुरलीधर बरनवाल, संतोष मंडल, दिलीप सिंह, विजय तिवारी, किशोर ओझा, सुरेंदर नाथ मिश्रा, रामदेव पांडेय, उपेंद्र चतरथ, अनमोल शर्मा, बीरेंद्र प्रताप सिंह, जय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह तथा तारा चंद कामत को जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसके अलावा एक संरक्षक मंडल की भी घोषणा की गई, जिसमें महेश चंद्र शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, जयनारायण सिंह, मनमोहन चौधरी, जितेंद्र नाथ मिश्रा, मैनेजर प्रसाद, अभय सिंह उज्जैन, बिनोद सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सुधाकर मिश्रा तथा हेमंत नारायण देव को शामिल किया गया है.

Share this News...