भाकपा माओवादियों ने चक्रधरपुर के टॉयबो पुलिया में लगाया बैनर, किया नई शिक्षा नीति का विरोध

प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी अब ग्रामीणों को उनकी भाषा में ही आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड में शाम को भाकपा माओवादियों ने बैनर लगाकर जनजातीय भाषा हो में स्लोगन लिखकर शिक्षा नीति का विरोध जताया। घटना चक्रधरपुर प्रखंड के गुलीकेड़ा पंचायत अंतर्गत टोयबो पुल एवं आसपास की है। टोयबो पुल एवं आसपास सड़क के किनारे माओवादियों ने बैनर लगाए हैं। शाम होने के कारण ग्रामीणों और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लाल बैनर में जनजातीय भाषा में नई शिक्षा नीति को नई बोतल में पुरानी शराब करार दिया। सभी वर्गों के लिए रोजी-रोजगारपरक शिक्षा के लिए लोगों से अब आंदोलन तेज करने की अपील की गई है। साथ ही दुश्मनों को चावल की तरह भूनने की बात कही गई है।

Share this News...