बन्ना ने किया 50 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

मानगो नगर निगम
जमशेदपुर, 25 जनवरी (रिपोर्टर) : राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज नगर निगम कार्यालय परिसर में निगम अंतर्गत विधायक निधि से स्वीकृत 9 योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके तहत शंकोसाई रोड नंबर 1 से मुकेश गुप्ता के घर से शंकर साह के घर तक नाली निर्माण, पुराना सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 3ए से 3बी में नाली निर्माण, गोकुलनगर में गौरंगो स्टोर से निमाई के घर तक नाली निर्माण, दाईगुटू में दादू मुर्मू के घर से बलवंत सिंह के घर तक नाली निर्माण, जवाहर नगर में अजीत सिंह के घर से प्रोफेसर के घर तक नाली निर्माण, वाटिका ग्रीन सिटी डिमना रोड में पार्ट 1 का पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण, हिल विहार कॉलोनी में अखिलेश सिंह के घर से सत्येंद्र सिन्हा के घर तक सड़क निर्माण, समतानगर मानगो में विजय झा के घर से धनंजय सिंह पांडे के घर तक पीसीसी पथ निर्माण के कुल लगभग 50 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय उपस्थित रहे. इस अवसर पर कार्यालय के सभी पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं कर्मी उपस्थित थे.

Share this News...