पटमदा में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को खिलाया गया मोदी आहार, दूरदराज के कई गांवों के लोग हुए शामिल

पटमदा : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से बुधवार को पटमदा प्रखंड के पटमदा बाजार, स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड ग्रामीण बैंक व झारखंड को ऑपरेटिव बैंक परिसर में मोदी आहार (खिचड़ी) का वितरण किया गया। बैंकों में पेंशन या उज्वला योजना की राशि निकासी करने के लिए आये कई गांवों के बुजुर्ग पुरूष व महिलाओं ने सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए दोपहर में मोदी आहार ग्रहण किया। मंडल अध्यक्ष मंटु चरण दत्त ने बताया कि सांसद विद्युत वरण महतो की ओर से लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लॉकडाउन के मद्देनजर लगातार मोदी आहार या खाद्य सामग्रियों का वितरण कार्यक्रम जारी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद व असहाय महसूस करने वाले लोगों को चिन्हित कर सरकारी या सांसद विद्युत वरण महतो की ओर से मुहैया कराया गया खाद्य सामग्री को डोर टू डोर बंटा जा रहा है। मोदी आहार वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुगसलाई विस चुनाव के पूर्व प्रत्याशी मुचीराम बाउरी, महावीर महतो, सुभाष माहली, दीपक महतो व साधन माहली समेत अन्य कई लोग शामिल थे।

Share this News...