गुजरात से वापस लौटे प्रवासी श्रमिको का टाटानगर स्टेशन पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत प्रशासन ने श्रमिको को पम्पलेट थमा, दिया रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन

चाईबासा कार्यालय, ८ मई : गुजरात के मोरबी जिला से स्पेशल टे्रन द्वारा आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पहूंचे जिले के प्रवासी श्रमिको का आज उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत महथा ने स्वागत किया। प्रवासी मजदूरो के आगवानी के अवसर पर जिले के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। प्रवासी मजदूरो के आगमन को लेकर आज जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया था। टाटा स्टेशन से मजदूरो को लाने के लिए पर्याप्त मात्रा में बस की व्यवस्था की गयी थी। दण्डाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थीं। मजदूरो के रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की व्यवस्था टाटानगर स्टेशन पर ही की गयी थी। स्कील रजिस्ट्रेशन कैंप आईटीआई मैदान चाईबासा, प्लस टू मारवा$डी विद्यालय चक्रधरपुर एवं प्लस टू रसेल उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर में स्क्रीनिंग, निबंधन के साथ ही सुखा खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था भी की गयी है। प्रवासी मजदूरो को टाटानगर स्टेशन पर ही एक पम्पलेट बांट कर उन्हें अब गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। उपायुक्त अरवा राजकमल ने मजदूरो को बताया कि अब उन्हें अपने गांव में रोजगार मिलेगा। इसलिए वापस लौटने वाले श्रमिको को हताश होने की जरूरत नहीं है। मनरेगा योजना के तहत अपने खेत में बागवानी लगाने में प्रतिदिन १९४ रूपया दिया जाएगा। टाटा स्टेशन पर उपविकास आयुक्त आदित्य रंजन, सहायक समाहत्र्ता दिनेश कुमार यादव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, एसडीपीओ सदर अमर कुमार पांडे, डीएसपी मुख्यालय सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे। सभी मजदूर देर शाम तक अपने-अपने अनुमण्डल मुख्यालय स्थित रिसीविंग सेंटर पहूंच गये है। उनके निबंधन एवं जांच प्रक्रिया जारी है। जांच प्रक्रिया के बाद सभी मजदूरो को अपने-अपने प्रखंडो की ओर विदा किया जाएगा और होम क्वारंटाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Share this News...