केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की बहन का टाटा मेडिकल अस्पताल में निधन

जमशेदपुर : भारत सरकार के मंत्री ,जनजातीय मामले अर्जुन मुंडा की बहन का कल रात टाटा मेडिकल अस्पताल में निधन हो गया जहाँ कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। आज उनका दाह संस्कार श्री मुंडा के जमशेदपुर पहुंचने के पश्चात किया जायेगा जो विशेष विमान से दिन में 11 बजे तक पहुंचने वाले हैं। दिवंगत शिबों सोलंकी की उम्र 56 वर्ष थी।उनके पति सामू सिंह सोलंकी टाटा स्टील में कार्यरत हैं।श्रीमती सोलंकी एक धर्म परायण महिला थीं। भाई बहन में लगाव की समाज में मिसाल दी जाती थी और दिवंगत सोलंकी श्री मुंडा को माता की तरह प्रोत्साहित करती रहती थीं।

Share this News...