कई वरीय आईपीएस अधिकारियों का तबादला

रांची : 12 मार्च राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लि. के सीएमडी आरके मल्लिक को एडीजी मुख्यालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. वे एडीजी अभियान के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. एडीजी अभियान नवीन कुमार सिंह का स्थानांतरण करते हुए एडीजी संचार एवं तकनिकी सेवाएं बनाया गया है. डीआईजी प्रोविजन रांची सुमन गुप्ता को डीआईजी रेल रांची, डीआीजी प्रशिक्षण रांची प्रिया दूबे को डीआईजी बोकारो (दुमका का अतिरिक्त प्रभार), डीआईजी हजारीबाग एबी होमकर को डीआईजी अभियान रांची (डीआईजी एसटीएफ जगुआर का अतिरिक्त प्रभार), डीआईजी बोकारो प्रभात कुमार को डीआईजी प्रोविजन रांची, डीआईजी एसीबी रांची पंकज कंबोज को डीआईजी रांची (डीआईजी एसीबी का अतिरिक्त प्रभार), डीआईजी बजट रांची अनुप बिरथरे को डीआईजी एसटीएफ झारखंड जगुआर (डीआईजी विशेष शाखा रांची का अतिरिक्त प्रभार), समादेष्टा जैप-8 पलामू पटेल मयूर कन्हैयालाल को डीआईजी बजट रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.

Share this News...